कलियर दरगाह साबिर पाक के सालाना उर्स मेला के दृष्टिगत हरिद्वार पुलिस अलर्ट जारी, साथ ही दरगाह क्षेत्र व मुख्य बाज़ार में अतिक्रमण के विरुद्ध चलाया अभियान।

कलियर दरगाह साबिर पाक के सालाना उर्स मेला के दृष्टिगत हरिद्वार पुलिस अलर्ट जारी, साथ ही दरगाह क्षेत्र व मुख्य बाज़ार में अतिक्रमण के विरुद्ध चलाया अभियान।
कलियर। बुधवार को दरगाह साबिर पाक उर्स मेला के मध्य नजर रखते हुए पुलिस द्वारा दरगाह क्षेत्र के मुख्य बाज़ार में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान गेट, बुलंद दरवाजा एवं पहाड़ी गेट पर फैले अतिक्रमण व पन्नी-तिरपाल को हटवाया गया। साथ ही मेला प्रभारी गोविन्द कुमार द्वारा अपनी टीम के दरगाह क्षेत्र में 
रैन बसेरे में बाहर से आए जायरीनों की आईडी चैकिंग की गई। इसी क्रम में होटल, गेस्ट हाउस व सराय में ठहरे यात्रियों का सत्यापन भी किया गया। 
साथ ही पुलिस द्वारा रैन बसेरे में रह रहे जायरीनों के परिचय पत्र चैक किये गये। और होटल/गेस्ट हाउस संचालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि बिना आईडी प्रूफ के किसी भी व्यक्ति को ठहरने की अनुमति न दी जाए।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज