विधानसभा ज्वालापुर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस बड़े धूम-धाम से मनाया गया
विधानसभा ज्वालापुर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस बड़े धूम-धाम से मनाया गया
ज्वालापुर। स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर ज्वालापुर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में ध्वजारोहण कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के माहौल में आयोजित किया गया। इस मौके पर ग्राम डालुवाला मजबता में इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि ज्वालापुर विधायक इंजी रवि बहादुर द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण व्यक्त किया। देशभक्ति के गीतों और तिरंगे झंडों से पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। विधायक रवि बहादुर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस सिर्फ जश्न मनाने का दिन नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने और देशहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लेने का अवसर है। वही ज्वालापुर विधायक इंजी रवि बहादुर ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करते हुए सभी से एकजुट होकर प्रदेश और राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। इस दौरान हिमांशु बहुगुणा, समस्त क्षेत्रवासी, स्कूल स्टाफ, और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।