दरगाह साबिर पाक के उर्स मेले की तैयारियों के संबंध में उप-जिला कार्यालय रूड़की पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।

पिरान कलियर स्थित दरगाह साबिर पाक के उर्स मेले की तैयारियों के संबंध में उप जिला कार्यालय रूड़की पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।
रूड़की। सोमवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की की अध्यक्षता में आगामी पिरान कलियर दरगाह साबिर पाक के सालाना उर्स मेले की तैयारियों के संबंध में तहसीलदार, वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ईओ पिरान कलियर, दरगाह प्रबंधक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीयों को साथ एक महत्वपूर्ण बैठक उप-जिला कार्यालय रूड़की में आयोजित की गई। 
संयुक्त मजिस्ट्रेट ने उर्स मेले के दौरान जायरीनों की सुविधाओं, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा एवं प्रकाश व्यवस्था सहित सभी आवश्यक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।ताकि देश-विदेश से आने वाले जायरीन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
इस दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट ने कहा कि पिरान कलियर उर्स मेला एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का आयोजन है, जिसमें लाखों जायरीन सम्मिलित होते हैं। उन्होंने सभी व्यवस्थाएं उच्च स्तर की हों और सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण तत्परता के साथ करें।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज