कोंग्रेसियों द्वारा ज्वालापुर जटवाड़ा पुल पर भारतीय निर्वाचन आयोग का पुतला दहन किया गया।

कोंग्रेसीयों द्वारा ज्वालापुर जटवाड़ा पुल पर भारतीय निर्वाचन आयोग का दहन किया गया पुतला
ज्वालापुर। हरिद्वार युवा कांग्रेस महानगर के नेतृत्व में भारतीय निर्वाचन आयोग का पुतला दहन किया गया। जिसमें युवा कांग्रेस नेता जिला उपाध्यक्ष निखिल सोदाई जी ने भारतीय निर्वाचन आयोग के खिलाफ जटवाड़ा पुल पर अपना 
मुंडन करवा कर निर्वाचन आयोग का पिंडदान किया। जहां युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर बेनीवाल का कहना है। कि निर्वाचन आयोग की इस हरकत के बाद देश का लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। वही युवा कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष विशाल प्रधान का कहना है। कि बाबा साहब ने जो वोट का अधिकार हम लोगों को दिया है।
 कहीं ना कहीं वह वोट का अधिकार संघ और आरएसएस निर्वाचन आयोग खत्म करने का काम कर रही है। इस दौरान युवा कांग्रेस कृतिक बिरला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से वोटो की चोरी करके सरकार बनाकर भारत की जनता के साथ छल करने का काम कर रही है। इस दौरान कार्यक्रम में कृतिक बिरला, शहजाद कुरैशी, नोमान अली, महरूफ सलमानी, सैफ अली, निखिल सौदाई, शहजाद अली, अर्जुन कर्णवाल, शुभम चौहान, सागर, फरमान अली, नदीम अली, जोनी, आसिफ आदि मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज