सनराइज पब्लिक स्कूल में 79 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्ष उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया
सनराइज पब्लिक स्कूल में 79 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्ष उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया
बता दें सनराइज पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चो ने अपने अपने हुनर दिखाए। और छोटे छोटे बच्चों ने सरस्वती वंदना व देशभक्ति गीत, गढ़वाली, और बोलीवुड के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया।
वहीं छात्रों ने मंच पर नारी सशक्तिकरण, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ जैसे नाटक की प्रस्तुति देकर समारोह में आए हुए अभिभावकों और मुख्यातिथियों का मन मोह लिया। इस दौरान सनराइज पब्लिक स्कूल के मैनेजर मुन्तजिर अली ने छात्रों को शिक्षा के बारे में जानकारी दी। और उनकी हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए शिक्षित होना बहुत जरूरी है। और कार्यक्रमों में भाग लेने से बच्चों का मनोबल बढ़ता हैं। साथ उन्होंने स्कूल में आए अतिथियों को सिल्ड देकर सम्मानित किया।