सभासद नाजिम त्यागी के सहयोग से वार्ड नंबर 3 में मेट्रो हॉस्पिटल एवं ह्रदय संस्थान रोशनाबाद, हरिद्वार की और से नाजिम त्यागी सभासद की बैठक पर लगाया गया निःशुल्क कैंप...

मेट्रो हॉस्पिटल एवं ह्रदय संस्थान रोशनाबाद, हरिद्वार की और से नाजिम त्यागी सभासद की बैठक पर लगाया गया निःशुल्क कैंप...
पिरान कलियर। शनिवार को मेट्रो हॉस्पिटल एवं ह्रदय संस्थान रोशनाबाद, हरिद्वार की और से सभासद नाजिम त्यागी की बैठक पर निशुल्क स्वास्थ्य कैम्प लगाकर लोगों की आखों की जांच व अन्य जांच कर लोगों को निःशुल्क दवाई दी गई । इस दौरान मेट्रो हॉस्पिटल एवं ह्रदय संस्थान रोशनाबाद, हरिद्वार

 की और से लगाये गये स्वास्थ्य शिविर में लगभग 120 लोगों की जांच की गई है। जिनमें से 40 लोगों ने आंखों का चेकअप कराया और 
80 लोगों ने जरनल फिजिशियन से परामर्श लिया और निशुल्क दवाइयां दी गई। वहीं सभासद नाजिम त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को वार्ड नंबर 3 में मेट्रो हॉस्पिटल एवं ह्रदय संस्थान रोशनाबाद द्वारा लगाए गए कैम्प में लगभग 120 लोगों ने चेकअप कराया और निशुल्क दवाइयां ली। 
इस दौरान डॉ अरशद इकबाल मार्केटिंग हेड,गौरव कुमार मार्केटिंग मैनेजर,राहुल सैनी असिस्टेंट मार्केटिंग मैनेजर,डॉ विवेक राणा जनरल फिजिशियन,डॉक्टर प्राची Eyes स्पेशलिस्ट, जितेंद्र गिरी,अरुणिमा यादव, मधु,गौरव, आदि मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज