विधानसभा ज्वालापुर के ग्राम कासमपुर में विधायक प्रतिनिधि ने ग्रामीणों से की मुलाकात...
विधानसभा ज्वालापुर के ग्राम कासमपुर में विधायक प्रतिनिधि ने ग्रामीणों से की मुलाकात...
विधानसभा ज्वालापुर क्षेत्र के ग्राम कासमपुर में मंगलवार को कांग्रेस विधायक इंजीनियर रवि बहादुर के
प्रतिनिधि कृतिक बिरला ने ग्रामीणों से मुलाकात की इस दौरान लोगों ने गांव की जनसमस्याओं व विकास कार्यों और आवश्यक चीजों से अवगत कराया।
वहीं विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि जो समस्याएं हैं उनका जल्द से जल्द निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि कृतिक बिरला ने प्रत्येक विषय को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित समाधान सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
ताकि जनहित से जुड़ी समस्याओं का निराकरण शीघ्रता से हो सके।