पिरान कलियर जाने वाला मुख्य मार्ग तालाब में हुआ तबदील, जनप्रतिनिधि सोयों कुम्भकर्णी नींद, आखिर कौन है जिम्मेदार?
पिरान कलियर जाने वाले मुख्य मार्ग के हालात बद से बदतर,आखिर कौन है जिम्मेदार? जिम्मेदार क्यों सोया है कुंभकर्णी नींद...
नगर पंचायत पिरान कलियर क्षेत्र से सोहलपुर व भगवानपुर से होकर दर्जनों गांवों जोड़ने वाली सड़क काफी दिनों से तालाब में तब्दील है
लेकिन जिम्मेदार सोयों है कुम्भकर्णी नींद सड़क से गुजरने वाले लोगों को करना पड़ रहा है कठिनाईयों का सामना, लोग गढ्ढों में गिरकर हो रहे चोटिल। लेकिन जनप्रतिनिधियों के मुंह पर चुप्पी, आखिर कौन है इसका जिम्मेदार क्षेत्रवासि अधिकारियों से कर चुके हैं शिकायत लेकिन नहीं हुआ अभी तक कोई भी समाधान,
क्षेत्रवासियों का कहना है कि वोट लेकर समस्या सुनने के लिए नहीं आते जनप्रतिनिधि, कहा जाए पब्लिक। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि सोहलपुर रोड़ पर टूटी सड़क व जलभराव से मिले निजात। इस मार्ग से रोजाना हजारों लोंगो का आवागमन रहता हैं।
इस सड़क से ही छात्र स्कूलों में जाते हैं।घाड़ क्षेत्र के अधिकतर गांव के लोग इसी मार्ग से शहरो को जाते हैं। और बरसात में मुक़र्रबपुर के पास इस मुख्य सड़क पर जलभराव हो गया है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी निकासी नही होने के कारण सड़क पर ही जमा हो रहा है। जिन घरों के सामने गंदा जलभराव हो रहा है उन्हें सता रहा है घातक बिमारी का खोफ,
स्थानीय ओर घाड़ क्षेत्र के गांव के लोगों को इस पानी से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।
जनप्रतिनिधि और प्रशासन के अधिकारी इस और कोई ध्यान नही दे रहे हैं। लोगों ने कहा कि साथ कांवड़ मेला का आगाज भी शुरू होने जा रहा है लेकिन फिर भी अधिकारियों के कान पर जूं नहीं रेंग रही है काफी बार अधिकारियों से शिकायत करने बाद भी नहीं हुआ समस्या का समाधान।