विधानसभा ज्वालापुर क्षेत्र में लगभग 30 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़कों का उद्घाटन ...
विधायक इंजीनियर रवि बहादुर ने लगभग 30 लाख रुपए की लागत से बनने वाली विभिन्न सड़को का किया शिलान्यास...
विधानसभा ज्वालापुर क्षेत्र के ग्राम बुधवशाहीद, शाहीदवाला ग्रंट, बुग्गावाला व ग्राम हरिपुर टोगिया सौंदर्यकरण कार्य में लगभग 30 लाख रुपए की लागत से विभिन्न सड़को का इंटरलॉकिंग टाइल से बनने वाली सड़को का उद्धघाटन किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास करना ही उनकी प्रथमिकता हैं ज्वालापुर विधायक इंजीनियर रवि बहादुर ने विधानसभा ज्वालापुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बनने वाली सड़को का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि वह सदा क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित है। और आम जनता की समस्याओं के समाधान करने के लिए तत्पर है। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अधिकांश गांवों के सभी मार्गो को दुरस्त कराया जाएगा। इस मौक़े पर प्रधान कमलजीत सिंह, प्रधान शुभम चौहान, अशोक सैनी, संजय सैनी, मोहित चौहान, आदेश कटारिया, मुन्नीलाल प्रधान लोकेश कुमार, डॉ जसवंत राठौर, मिथुन राठौर, मुसर्रफ अली, शाहिद अली, बबलू, भगत, रोहित, तनवीर कुरैशी, अफजल अली, आदि लोग मौजूद रहे।