20 सालों से खस्ताहाल पड़ी सड़क का विधायक इंजीनियर रवि बहादुर ने फीता काट कर उद्धघाटन...
विधानसभा ज्वालापुर विधायक इंजीनियर रवि बहादुर ने 3 करोड़ 69 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का फीता काट कर किया उद्घाटन...
बृहस्पतिवार को विधानसभा ज्वालापुर के ग्राम खेडीशिकोहपुर में 20 सालों से खस्ताहाल पड़ी सड़क का विधायक इंजीनियर रवि बहादुर ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से 3 करोड़ 69 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी सड़क का फीता काट कर उद्धघाटन किया। इस दौरान
विधायक इंजीनियर रवि बहादुर ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्रथमिकता हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम खेड़ी शिकोहपुर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से 3 करोड़ 69 रुपये की लागत से सीसी व डामर से बनने वाली सड़क का निर्माण कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि उनकी प्रथमिकता क्षेत्र का विकास कराना हैं। उन्होंने
कहा कि वह सदा क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित है। और आम जनता की समस्याओं के समाधान करने के लिए हमेशा तत्पर है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अधिकांश गांवों के सभी मार्गो को दुरस्त कराया जाएगा। इस दौरान राव रिफ़ाक़त, राव सफ़ात,शारिक अली, मेहरबान, उजेफ़, जुनैद राणा,आदिल राणा,सरफराज,गुफरान,सलमान अहमद, फेजान, राव अताउल्लाह, बाबर, सिब्बू, अलीनवाज़, साहिब, महरूफ सलमानी, सागर, बेनीवाल, आदि लोग मौजूद रहे।