शेफील्ड स्कूल रुड़की में मदर्स-डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

शेफील्ड स्कूल रुड़की में मदर्स-डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
छात्रों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर मां के प्रति भावनाओं को प्रकट किया।

शेफील्ड स्कूल रुड़की में रविवार को मदर्स डे के अवसर पर प्री प्राइमरी के सभी बच्चों की माताओं को आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर 
स्कूल में बच्चों की माताओं के लिए मेहंदी, डांस, रैंप वॉक एवं विभिन्न प्रकार की एक्टिविटीज का आयोजन किया गया।

जिसमें सभी माताओं ने बहुत उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। 
इस दौरान बच्चों ने भाषण, कविता ,गीत आदि विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मां के प्रति प्रेम एवं सम्मान व्यक्त किया गया।स्कूल के चेयरमैन राहुल विश्नोई , प्रधानाचार्य रूचि रावत ने कहा कि आज के इस उत्सव का  उद्देश्य हमारे छात्रों की सभी माताओं को यह बताना है कि किस प्रकार 
बच्चों की परवरिश में उनकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। समाज में उनका स्थान सर्वोपरि है। 
मातृ दिवस माताओं के प्रति प्यार ओर  सम्मान व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने बच्चों को प्रतिदिन मां का आशीर्वाद लेने की सलाह दी।
स्कूल के डायरेक्टर डी के शर्मा, असिस्टेंट डायरेक्टर लीना सचदेवा एकेडमिक हेड पूजा प्रधान ने सभी मदर्स के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में 
स्कूल में आई  माताओं ने बच्चों के साथ  मिलकर एक साथ डांस किया।  ओर लंच करने के साथ कुछ मस्ती भरे पल भी साझा किए। इस अवसर पर प्री प्राइमरी के नन्हे मुन्ने छात्रों ने अपनी मदर्स के लिए बनाए गए कार्ड भी अपनी मदर्स को उपहार के तौर पर भेंट किए।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज