नगर पंचायत पिरान कलियर के वार्डो में इंटरलॉकिंग टाइल्स से बनने वाली सड़कों का चेयरमैन प्रतिनिधि सलीम प्रधान व सभासद प्रतिनिधि जावेद साबरी ने फीता काटकर किया उद्घाटन...

नगर पंचायत पिरान कलियर के वार्डो में इंटरलॉकिंग टाइल्स से बनने वाली सड़कों का चेयरमैन प्रतिनिधि सलीम प्रधान व सभासद प्रतिनिधि जावेद साबरी ने फीता काटकर किया उद्घाटन...
कलियर। सोमवार को नगर पंचायत पिरान कलियर के विभिन्न वार्डो में इंटरलॉकिंग टाइल्स से बनने वाली सड़कों का शिलान्यास फीता काटकर किया। नगर पंचायत पिरान कलियर वार्ड नंबर 9 में सभासद प्रतिनिधि जावेद साबरी के प्रस्ताव पर सत्तार के मकान से मदरसा समसुल उलूम तक और 
चिरागअली शाह रोड़ से सपना किन्नर के मकान तक, और चंदा मस्जिद से राव मली के मकान तक, और असलम के प्लाट से राव कदीर के मकान तक 70 मीटर लंबी सड़क व बेडपुर रोड़ से लालू मिस्त्री के मकान तक 60 मीटर लंबी सड़क और अन्य सडको का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। और साथ ही नगर पंचायत पिरान कलियर बोर्ड की प्रथम बैठक में सभासद प्रतिनिधि राशिद अली के द्वारा दिए गए प्रस्तावों पर 
अध्यक्ष प्रतिनिधि व सभासद प्रतिनिधि राशिद अली द्वारा वार्ड नंबर 4 में इंटरलॉकिंग टाइल्स से बनने वाली सड़क का उद्घाटन किया गया। इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि सलीम प्रधान ने कहा कि नगर पंचायत पिरान कलियर के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। साथ ही 
सभासद प्रतिनिधि जावेद साबरी ने कहा कि वार्ड नंबर 9 की समस्याओं का निस्तारण करना ही उनकी प्राथमिकता है। और उन्होंने कहा कि मैं वार्ड 9 की जनता को दिए वादों पर खरा उतरने का काम करूंगा। और वार्ड नंबर 9 में करोड़ों रुपये की लागत से पांच अलग अलग इंटरलॉकिंग सड़को के निर्माण कार्य का शुरू किया गया हैं। और वार्ड नंबर 9 में विकास कार्य की जरूरत है उन्हें जल्द ही पूरा किया जाएगा। इस दौरान मुरसलीन उर्फ बाबा,आबाद अली,हाफीज मुमताज, साबरी राणा, डॉ. अमजद,सहाबाज अल्वी,अरसद,सुलेमान, कारी इफ्तेकार, लालू, आसिफ, इंतेजार, गुलफाम त्यागी, सोबान अली, अनस अली, वाजिद अली, तस्लीम, मन्ना आदि उपस्थित रहे ।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज