दहेज के लिए प्रताडित कर जहर देकर मारने वाले तीन आरोपियों को हरिद्वार पुलिस द्वारा पकड़ा गया

दहेज के लिए प्रताडित कर जहर देकर मारने वाले तीन आरोपियों को हरिद्वार पुलिस द्वारा पकड़ा गया,ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताडित कर करते थे मारपीट 
हरिद्वार। मंगलवार को पीड़ित निवासी भोगपुर थाना लक्सर हरिद्वार द्वारा तहरीर दी कि मेरी पुत्री का विवाह ग्राम अजीतपुर मे गौरब के साथ हुआ था। व ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताडित कर रहे थे व मारपीट करते थे। और गौरब व उसके परिवार वालों द्वारा मेरी पुत्री को जहरीला पदार्थ खिलाकर 31.01.25 को मार दिया है। उक्त तहरीर के आधार पर थाना कनखल पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना  क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा सम्पादित की जा रही है दिनांक 21.05.25 को प्रातः आरोपियों के घर पर दबिश देकर आरोपी गौरब पुत्र श्रवण, श्रवण पुत्र रतिराम, पत्नी श्रवण कुमार निवासी ग्राम अजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार को पकड़ा गया। इस दौरान पुलिस टीम में उ0नि0 विपिन कुमार, शूरबीर सिहं, रेखा शामिल रहे।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज