औषधि निरीक्षक अनिता भारती की टीम, ज्वालापुर पुलिस एवं ANTF टीम ने साथ मिलकर संयुक्त रूप से रजत मेडिकल स्टोर पर की छापमारी...

ड्रग विभाग औऱ पुलिस प्रशासन की मेडिकल स्टोरों पर सख़्ती...
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सराय में मुखबिर की सूचना पर औषधि निरीक्षक अनिता भारती की टीम, ज्वालापुर पुलिस एवं ANTF टीम ने साथ मिलकर संयुक्त रूप से रजत मेडिकल स्टोर पर छापमारी की जिसमे मौके पर  नारकोटिक्स इंजेक्शन और नशीली दवाइयाँ बरामद हुई। जिनका मेडिकल स्वामी द्वारा कोई बिल नहीं दिखाया गया। 
औऱ मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध व्यक्ति द्वारा लाइसेंस भी नहीं दिखाया गया। गहनता जाँच करने पर ज्ञात हुआ लाइसेंस किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर है। औऱ संचालन उक्त व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है। टीम द्वारा फार्मासिस्ट के बारे में पूछने पर मेडिकल स्वामी द्वारा टाल-मटोल किया गया। औऱ कोई संतोष जनक जबाब नहीं दिया गया। वहीं मौके पर से टीम ने एक युवक को हिरासत मे लिया। जिसने अपना नाम रजत बब्बर बताया और खुद को मेडिकल स्वामी होना बताया। 
बता दे कि हरिद्वार जिले में ड्रग विभाग की तरफ से आज मेडिकल स्टोरों का औचक निरिक्षण की कार्यवाही की जा रही थी। जिसके दौरान ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के अम्बेडकर नगर में एक मेडिकल को निर्धारित से कम एरिया होने के कारण सम्बंधित टीम द्वारा मौके पर ही मेडिकल बंद कराया गया औऱ दुकान को निर्धारित एरिया में शिफ्ट करने कि हिदायत दी।वहीं इसी बीच मुखबिर की सूचना पर ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के सराय गांव स्थित 
रजत मेडिकल पर ड्रग विभाग, ANTF एवं पुलिस की संयुक्त टीम पहुँची जहाँ पर टीम को नारकोटिक्स इंजेक्शन औऱ नारकोटिक्स दवाइयां बरामद हुई जिसमें मौके पर एक युवक को हिरासत में लिया गया। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
 जिसने खुद को मेडिकल स्टोर का स्वामी बताया। वही आगे की कार्रवाई टीम ANTF, ड्रग विभाग और ज्वालापुर पुलिस द्वारा की जा रही है। इस मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि निकट भविष्य में भी इस तरह की कार्यवाही जारी रहेगी। विभाग को सूचित किये बिना स्थान परिवर्तित कर अपना मेडिकल चलाने वाले मेडिकल स्टोरों पर भी सख्त करवाई की जाएगी औऱ लाइसेंस कैंसिल की कार्यवाही की जाएगी। औऱ लाइसेंस के नियम व शर्तो का पालन ना करने वाले मेडिकल स्टोर संचालक पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। औऱ फार्मासिस्ट के रजिस्ट्रेशन की आड़ में किसी भी अन्य व्यक्ति द्वारा दवाइयों का दुरूपयोग किये जाने के चलते फार्मासिस्ट के रजिस्ट्रेशन को कैंसिल करने की प्रक्रिया भी अमल में लायी जा सकती है। अतः सभी फार्मासिस्टतों को अपने रजिस्ट्रेशन के दुरूपयोग को रोकने की सलाह दी जाती है। लाइसेंसओं के भौतिक सत्यापन की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। इस दौरान एस.ई. देवेंद्र तोमर, हिमेश व दिनेश कुमार और ड्रग विभाग टीम में अनिता भारती ड्रग इंस्पेक्टर हरिद्वार, 
मेघा, ड्रग इंस्पेक्टर हरिद्वार अमित कुमार आजाद, ड्रग इंस्पेक्टर रुद्रप्रयाग,
हार्दिक भट्ट,ड्रग इंस्पेक्टर चमोली
ऋषभ धामा ड्रग इंस्पेक्टर टिहरी गढ़वाल, ए एन टी एफ, टीम, एसआई रणजीत सिंह तोमर, मुकेश कुमार, सुनील कुमार, राज वर्धन भट्ट।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज