नगर पंचायत पिरान कलियर वार्ड नंबर 3 में इंटरलॉकिंग टाइल्स से बनने वाली सड़क व नाला के निर्माण कार्य का फीता काट कर किया उद्घाटन...
सलीम चैयरमैन प्रतिनिधि ने वार्ड नंबर 3 में इंटरलॉकिंग टाइल्स से बनने वाली सड़क व नाला के निर्माण कार्य का फीता काट कर किया उद्घाटन...
कलियर। रविवार को नगर पंचायत पिरान कलियर में वार्ड नंबर 3 में सभासद नाजिम त्यागी के प्रस्ताव पर वार्ड नंबर 3 में सड़क व नाला निर्माण कार्यों का उद्घाटन चेयरमैन प्रतिनिधि सलीम प्रधान के द्वारा फीता काट कर किया गया। वहीं सभासद नाजिम त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि सफी के मकान से यूसुफ के मकान तक व दिलशाद के मकान तक लगभग 200 मीटर इंटर लॉकिंग टाइल्स का निर्माण कार्य व शफीक के मकान से खालिद की दुकान तक नाला निर्माण लगभग 100 मीटर कार्य प्रारंभ।
इस मौके पर हाजी सफक्कत, हनीफ ठेकेदार, सैय्याद मास्टर, आकिल त्यागी, जब्बार त्यागी, गुलज़ार चौधरी,लाला हाजी, मारूफ त्यागी, लियाकत त्यागी राकिब त्यागी,परवेज त्यागी, अब्बास त्यागी, मुकर्रम, इरशाद उर्फ जोन, नौशाद त्यागी रजा त्यागी, मौसम मास्टर जमशेद त्यागी,इमरान, बाबू, अहसान, कलीम, अलीम , फय्याज, यासीन, खालिद डीलर, अकरम मलिक, मेहरबान, मानू त्यागी, नाजिम, यूसुफ आदि उपस्थित रहे।