कलियर थाना क्षेत्र के 27 गांवो के ग्राम प्रहरियो को थाना पर बुलाकर पुलिस को सहयोग व सूचना देने हेतु किया जागरूक...
थाना पिरान कलियर परिसर में एसएसपी के आदेश पर ग्राम प्रहरियो के साथ एक बैठक आयोजित...
गांवो में अजनबियों/संदिग्धो के प्रवेश करने तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि होने पुलिस को सूचना देने हेतु किया जागरूक
कलियर। सोमवार को कलियर थाना परिसर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी रूडकी के निकट परिवेक्षण मे वर्तमान परिदृष्य के दृष्टिगत बाहरी लोगो के सत्यापन व गांव में किसी प्रकार आपराधिक गतिविधि होने पर व आपराधिक/संदिग्ध तत्वों पर लगाम लगाने के लिए
थाना क्षेत्र के 27 गांवो के ग्राम प्रहरियो को थाना पर बुलाकर पुलिस को सहयोग व सूचना देने हेतु किया जागरूक। इसके अलावा वर्तमान परिदृष्य के दृष्टिगत ग्राम क्षेत्र में सभी किरायेदारों, घरेलू नौकरों व बाहरी व्यक्तियो का शीघ्र सत्यापन करने तथा सोशल साईट पर भ्रामक संदेश व फर्जी विज्ञापनो से बचने की अपील कर निर्देशित कर जागरूक किया गया।