डेंगू, मलेरिया की दवाई छिड़काव कराने के सम्बंध में सभासद मौ.राशिद ने अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन...
नगर पंचायत पिरान कलियर में सभासद मौ.राशिद ने डेंगू, मलेरिया की दवाई छिड़काव कराने के सम्बंध में अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन...
पिरान कलियर। सभासद मौहम्मद राशिद ने नगर पंचायत पिरान कलियर में डेंगू, मलेरिया की दवाई छिड़काव कराने के सम्बंध में अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पूरी नगर पंचायत पिरान कलियर में डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारी के बढ़ते प्रकोप से बचने के लिए दवाई का छिड़काव कराने के लिए कहां। वहीं सभासद मौ. राशिद ने जानकारी देते हुए कहा कि डेंगू, मलेरिया जैसी बिमारी के बढ़ते प्रकोप से नगर पंचायत की जनता परेशान हैं और आय दिन हॉस्पिटलों के चक्कर काटते रहते हैं। और आये दिन बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है जिसको लेकर जल्द से जल्द वार्ड नंबर 5 और पूरी नगर पंचायत पिरान कलियर में कीटनाशक दवाईयां का छिड़काव कराया जाए।