कलियर पुलिस ने एक तस्कर को 212 ग्राम अवैध चरस के साथ किया गिरफ्तार
कलियर पुलिस ने एक तस्कर को 212 ग्राम अवैध चरस के साथ किया गिरफ्तार
ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को साकार करने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा हरिद्वार पुलिस को लगातार निर्देशित किया जा रहा है। जिस क्रम में थाना कलियर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थो की अवैध तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के लिए थाना स्तर से पुलिस टीमों द्वारा अवैध तस्करी/बिक्री हेतु सम्भावित स्थानो पर छापेमारी व निगरानी की जा रही है । जहां थाना क्षेत्र में छापेमारी /चैकिंग के दौरान झिड़ियान ग्रांट निवासी कार्तिक नाम के व्यक्ति को 212 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना कलियर पर एन0डी0पी0एस0 एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। इस दौरान पुलिस टीम में उ0नि0 उमेश कुमार , बबलू कुमार,भूपेंद्र सिंह शामिल रहे।