शेफ़ील्ड स्कूल रूड़की में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर होली की दी बधाई...

शेफ़ील्ड स्कूल रूड़की में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर होली की दी बधाई...
पिरान कलियर। शेफ़ील्ड स्कूल रूड़की में बुधवार को छात्र छात्राओं और शिक्षकों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर होली की बधाई दी I होली खेलने से पूर्व नौनिहालों ने आपसी प्रेम सद्भाव से त्योहार मनाने का संकल्प लिया I

शेफ़ील्ड स्कूल रुड़की में होली मिलन-समारोह मनाया गया।नन्हे-मुन्ने बच्चों और शिक्षक- शिक्षिकाओ ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और खूब मस्ती की।इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन राहुल विश्नोई निदेशक डी के शर्मा ,प्रधानचार्य डॉक्टर रुचि रावत ने भी नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ रंग- बिरंगे गुलाल लगाकर, 
बच्चों और शिक्षकों  को होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान होली खेल रहे बच्चों  के चेहरे पर त्यौहार को लेकर ख़ासा उत्साह देखने को मिला।रंगोतसव के इस त्यौहार पर हर तरफ ख़ुशी का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर समस्त स्टाफ के लोग गुलाब की पंखुड़ियों से होली खेलते नज़र आए। एवं एक दूसरे को गुजिया खिलाकर अपनी ख़ुशी का इज़हार किया। इस अवसर पर मोनिका त्यागी , अरुचि दरगन,नेहा भरद्वाज ,शाजिया ,सुमन कोरे , सबरीन ,अर्पणा ,सविता , चन्द्रकला , अंकुश सैनी , दीपिका रानी, शिवानी सैनी, संगीता,रूही  नेहा ,निकिता रावत आदि मौजूद रहें।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज