पिरान कलियर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुम हुए 4 मोबाइल फोन कलियर पुलिस ने बरामद कर मोबाइल स्वामियों को वापस कर लौटाई खुशियां...
पिरान कलियर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुम हुए 4 मोबाइल फोन कलियर पुलिस ने बरामद कर मोबाइल स्वामियों को वापस कर लौटाई खुशियां...
पिरान कलियर थाना क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न व्यक्तियों के मोबाइल फोन खोने की सूचनाएं प्राप्त होती रहती है। इसके संबंध में कलियर पुलिस द्वारा समय-समय पर संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाए जाते रहते हैं।
इसी संबंध में हेड कांस्टेबल सोनू चौधरी ने मुखबिर द्वारा दी गई सूचना के आधार पर सबरी बाग से झाड़ियों मे से चार मोबाइल फोन ओप्पो कंपनी के दो मोबाइल फोन रियलमी कंपनी के दो मोबाइल फोन बरामद किए। जिनके आईएमईआई नंबर और फोन को चेक किया गया तो चारों मोबाइल फोन स्वामियों से संपर्क कर थाने पर बुलाया और
चारों मोबाइल फोन स्वामियों को वापस किया गया। मोबाइल स्वामियों द्वारा अपने फोन पाकर कलियर पुलिस उत्तराखंड पुलिस का धन्यवाद अदा किया गया और कलियर पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की गई।