कलियर में स्टील गार्डन पुल के पास कांवड़ पटरी के अत्यधिक ऊंचे ढलान व सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य कराए जाने के संबंध में नाजिम त्यागी सभासद ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

कलियर में स्टील गार्डन पुल के पास कांवड़ पटरी के अत्यधिक ऊंचे ढलान व सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य कराए जाने के संबंध में नाजिम त्यागी सभासद ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
पिरान कलियर। शुक्रवार को सभासद नाजिम त्यागी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पिरान कलियर में स्टील गार्डन पुल के पास कांवड़ पटरी के अत्यधिक ऊंचे ढलान व सुरक्षा दीवार के अभाव में हो रही दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सुरक्षित सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य कराने की मांग कर कहा कि पिरान कलियर एक धार्मिक स्थल है जहां हजारों की तादाद में श्रद्धालु आते हैं।
 नाजिम त्यागी ने बताया कि कलियर में ब्रिडकुल कार्यदायी संस्था से बने स्टील गार्डन पुल में कांवड़ पटरी का ढलान अवश्यकता से अधिक ऊंचा बना दिया है। जिसके कारण यहां प्रतिदिन दुर्घटनाए होती रहती है।
 और साथ ही कार्यदायी संस्था ने पुल के दोनों सिरों पर बनी सुरक्षा दीवार को निर्माण के दौरान ध्वस्त कर दिया था। लेकिन उसे दोबारा नहीं बनाया गया। जिससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालक असंतुलित होकर गंगनहर में गिर रहे हैं। जिससे जान माल की हानि हो रही है। उन्होंने दो समस्याओं को लेकर कहा कि 

1.कांवड पटरी के अत्यधिक ऊंचे ढलान को समतल कर यातायात को सुगम व सुरक्षित बनाया जाए।
2.पुल के दोनों सिरों पर ठोस व सुरक्षित सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य किया जाए।
और कहा कि कलियर एक धार्मिक स्थल होने के कारण हजारों की तादाद में बाहर से श्रद्धालु अपने वाहन लेकर ज्यादातर इस पुल से ही गुजरते हैं जिससे हर समय दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। जिसके समाधान के लिए जल्द से जल्द अवश्यक कदम उठाए जाए।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज