शेफ़ील्ड स्कूल रुड़की में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव अनुभूति समारोह का आयोजन, बड़ी धूमधाम से मनाया।

शेफ़ील्ड स्कूल रुड़की में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव अनुभूति समारोह का आयोजन, बड़ी धूमधाम से मनाया।
 मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे एसपी देहात शेखर चंद्र शुयाल ,हरिद्वार जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्या  चेयरमैन राहुल विश्नोई ,निदेशक डी के शर्मा ,एसओ दिलवर सिंह नेगी और प्रधानचार्य रुचि रावत ने 
दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना की प्रस्तुति देकर बच्चों ने स्वागत गान के साथ गणेश वंदना से किया गया।
शेफ़ील्ड स्कूल रुड़की में शनिवार को दो दिवसीय वार्षिकोत्सव अनुभूति समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह की अध्यक्षता राहुल विश्नोई और निदेशक डी के शर्मा  ने की।समारोह में बच्चो ने अपने अपने हुनर दिखाए। पहले दिन  प्ले, नर्सरी एलकेजी से पांचवी तक के बच्चों ने सुंदर नृत्य प्रस्तुति दी। 
छात्र छात्राओं ने उत्तराखंड की परंपरागत पोशाक में गढ़वाली ,राजस्थानी ,और बॉलीवुड के  गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। छात्रों ने इस दौरान आर्मी के जवानों को श्रंद्धाजलि दी।छात्रो ने बॉर्बी डोल और रँगीले म्हारे डोलना,बम बम भोले आदि गानों पर नृत्य कर दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया।
वहीं छात्रों ने मंच पर नारी सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ जैसे नाटक की प्रस्तुति देकर समारोह  में आए हुए अभिभावकों और मुख्यातिथियों का मन मोह लिया। 
इस दौरान मुख्य अतिथि एसपी देहात शेखर चंद्र शुयाल और जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्या ने छात्रों को शिक्षा के बारे में जानकारी दी। और उनकी हौसला अफजाई की।उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए शिक्षित होना बहुत जरूरी है।

इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों का मनोबल बढ़ता हैं। स्कूल की प्रधानचार्य डॉक्टर  रुचि रावत ने महोत्सव में आए हुए सभी अतिथि,अध्यापकों को पिछले साल स्कूल के बच्चों की कार्यशैली और स्कूल की गतिविधियों पर वार्षिक रिपोर्ट पर प्रकाश डाला।
शैफील्ड स्कूल के  छात्रों ने  नेशनल स्तर पर पुरुस्कार भी जीते हैं।उन्होंने कहा कि  शेफील्ड स्कुल एक अंतरराष्ट्रीय स्कूल है।शेफील्ड स्कूल में समय समय पर भिन्न भिन्न कार्यक्रम भी किए जाते है।स्कूल के निदेशक डीके शर्मा ने कहा कि स्कूल में समय-समय पर सीबीएसई की और से दी जाने वाली ट्रेनिंग में अपने अध्यापकों को भजते रहते है।शेफ़ील्ड स्कूल अंतरराष्ट्रीय स्तर का विद्यालय हैं,जहां संस्कृति के आदान-प्रदान के लिए विदेशों से भी अध्यापक अध्यापिकाओ बुलाए जाते हैं। शेफील्ड स्कूल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए भिन्न भिन्न प्रकार की गतिविधियों का संचालन कर छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता के लिए तैयार करता है। 
जिसके लिए कैरियर काउंसलर व विषय विशेषज्ञ बुलाए जाते हैं। चेयरमैन राहुल विश्नोई ने मुख्य अतिथियों और समारोह में आए सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर डीके शर्मा, प्रधानचार्य रुचि रावत, छात्र प्रतिष्ठा,गुनीत ,निहारिका आर्या,देव रोर,पायल हर्षिका ,प्रज्ञा ठाकुर नेगी, नगर पंचायत ईमलीखेड़ा चेयरमैन मनोज सैनी, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि शफक्कात अली,
कृष्ण कुमार,अर्पित ,अवंतिका खटाना,अध्ययन, स्वीटी,दिशा,योगेश,देवेश,प्रणवी ,रणविजय, चिया, अर्पिता,कृतिका, अवनी,दिव्या, अक्षित,इशाल, राधिका ,यशस्वी सिंह, अर्निल  सैनी आदि छात्र  मौजूद रहें।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज