भगवानपुर बाइपास पर चलते डीसीएम में रखी प्लास्टिक की बाल्टीयों में लगी भीषण आग
भगवानपुर बाइपास पर चलते डीसीएम में रखी प्लास्टिक की बाल्टीयों में लगी भीषण आग
ईमलीखेड़ा। शुक्रवार को भगवानपुर बाइपास पर ईमलीखेड़ा से भगवानपुर की और जा रहे डीसीएम में रखी प्लास्टिक की बाल्टीयों में लगी भीषण आग
राहगीरों की मदद से आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार एक डीसीएम जो भगवानपुर बाइपास पर ईमलीखेड़ा की और जा रहा था। जिसमें मधुमक्खी की पेटी और प्लास्टिक की खाली बाल्टी साथ एक सिलेंडर भी रखा था।
डीसीएम में पीछे एक व्यक्ति भी मौजूद था। जो पीछे बैठा हुआ था। पेटी से मधुमक्खी उड़ती देखकर काटने के डर से धुएं करने के लिए जलाई थी आग लेकिन प्लास्टिक की बाल्टीयों ने पकड़ी आग और आग इतनी तेजी से बढ़ गई ।
कि डीसीएम में जलाकर राख होने में कोई भी कमी नहीं थी। लेकिन राहगीरों की काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।