कलियर दरगाह साबिर पाक के पहाड़ी गेट के चंद कदमों की दूरी पर तीन महीने बीत जाने के बाद भी नहीं हुआ पानी निकासी वाले नाले का निर्माण, दरगाह प्रबंधन की आंखों पर बंधी पट्टी...
दरगाह साबिर पाक के पहाड़ी गेट के चंद कदमों की दूरी पर तीन महीने बीत जाने के बाद भी नहीं हुआ पानी निकासी वाले नाले का निर्माण
दरगाह प्रबंधन की आंखों पर बंधी पट्टी
पिरान कलियर। सभासद नाजिम त्यागी ने कलियर की मुख्य समस्या को लेकर जिलाधिकारी को लिखा पत्र तीन महीने के बाद भी नहीं हुआ नाले का निर्माण
कलियर। दरगाह साबिर पाक क्षेत्र में नाला ध्वस्त होने के कारण निकासी का गंदा पानी भर गया था जिसे पहाड़ी बाजार की सड़क काटकर निकासी किया गया था। नाला निर्माण को लेकर दरगाह प्रबंधन ने टेंडर भी निकला था लेकिन अभी तक ना नाले का निर्माण हुआ। और नहीं तोड़ी गई सड़क का सही किया गया जिसके चलते पहाड़ी बाजार का अवगमन प्रभावित हो रहा है
और साथ ही यहाँ के दुकानदारों को भी भारी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। और जायरीनो को भी इस क्षेत्र मे दरगाह तक पहुंचने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है लेकिन पिछले तीन महीने से इस क्षेत्र के दुकानदारों का सड़क टूटने से कारोबार पर भी काफी फर्क पड़ रहा है लेकिन दरगाह प्रबंधक इस और आंखों पर पट्टी बांध कर जानबुझ कर अनजान बना बैठा है।
जिसके चलते कलियर के सभासद नाजिम त्यागी ने समस्या को देखते हुए जिला अधिकारी हरिद्वार केमेन्द्र सिंह को शिकायती पत्र देकर समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने की मांग की है!