नगर पंचायत पिरान कलियर क्षेत्र में बढ़ते मक्खी,मच्छरों के प्रकोप से बचाव के लिए सभासद प्रतिनिधि जावेद साबरी ने नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को पत्र देकर कीटनाशक दवाइयों के छिड़काव और फोंगिंग कराने की मांग

नगर पंचायत पिरान कलियर क्षेत्र में बढ़ते मक्खी,मच्छरों के प्रकोप से बचाव के लिए वार्ड नंबर 9 सभासद प्रतिनिधि जावेद साबरी ने नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को पत्र देकर कीटनाशक दवाइयों के छिड़काव और फोंगिंग कराने की मांग की है।
पिरान कलियर नगर पंचायत वार्ड 9 सभासद महरुबा प्रतिनिधि जावेद साबरी ने नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को पत्र देकर कहा कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में मक्खी,मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। जिससे संक्रमण बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। 
वही बढ़ते मच्छरों से नगरवासियों का जीना मुहाल हो रहा हैं। रात रात भर बच्चों और बड़े लोगो को मच्छरों के कहर के कारण सो नही पा रहे है। 

और साथ ही आगामी रमजान के महीने में सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से दुरूस्त किया जाए। उन्होनें कहा कि क्षेत्र में नगर पंचायत द्वारा प्रतिदिन कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव किया जाए।ताकि मक्खी मच्छरों की इस गम्भीर समस्या से निजात मिल सके।नगर पंचायत ईओ कुलदीप सिंह चौहान का कहना हैं कि क्षेत्र में फोगिग और कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव कराया जाएगा।साफ सफाई व्यवस्था को लेकर भी सुपरवाइजर को निर्देश दे दिए गए है।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज