कलियर पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए की सहायता

मूर्छित अवस्था में नहर पटरी किनारे मिला कांवड़िया कलियर पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए की सहायता
*प्राथमिक उपचार के बाद होश में आने पर अपने गंतव्य को रवाना हुआ शिव भक्त*

धनौरी। शनिवार धनौरी चेतक,थाना कलियर की पुलिस टीम को कांवड़ पटरी तिरछा पुल के पास एक कांवड़िया मूर्छित अवस्था में मिला। अत्यधिक थकान और कमजोरी के कारण वह अपनी यात्रा जारी रखने में असमर्थ था। मौके पर तैनात पुलिसकर्मी अजब राणा एवं होमगार्ड प्रशांत ने तुरंत मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उसकी सहायता की।

पुलिसकर्मियों ने प्राथमिक चिकित्सा प्रदान कर उसकी स्थिति को नियंत्रित किया। कुछ देर बाद जब कांवड़िया होश में आया, तो उसे भोजन और पानी उपलब्ध कराया गया वह उसे सुरक्षित स्थान पर विश्राम कराया, पर्याप्त विश्राम और देखभाल के बाद, जब वह स्वयं को यात्रा के लिए तैयार महसूस करने लगा, तो पुलिस टीम ने उसे उसके गंतव्य के लिए रवाना किया।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज