हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने देखी विधानसभा की कार्यवाही, विभागीय मंत्री से मिलकर खुश दिखाई दिए छात्र-छात्राएं

हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने देखी विधानसभा की कार्यवाही 
विभागीय मंत्री से मिलकर खुश दिखाई दिए छात्र-छात्राएं 
धनौरी। हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को देहरादून में विधानसभा की कार्यवाही देखी। पक्ष विपक्ष को वाद प्रतिवाद करते देखना छात्र-छात्राओं के लिए अलग तरह का अनुभव रहा। उच्च शिक्षा मंत्री से मिलकर छात्र छात्राएं खुश दिखाई दिए।
हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी के राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष सुमन देवी और उप प्राचार्य डॉ.  योगेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर छात्र-छात्राओं को देहरादून के लिए रवाना किया। संयोजक डॉ. निशा रानी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों का 20 सदस्य दल विधानसभा की कार्यवाही देखने के लिए देहरादून पहुंचा। छात्र छात्राओं ने दर्शक दीर्घा में बैठकर विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखी। सत्र की कार्यवाही देखने के बाद भोजनावकाश में छात्र-छात्राओं ने उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मुलाकात की। छात्र-छात्राओं ने विभागीय मंत्री को महाविद्यालय आने के लिए आमंत्रित किया। वहीं कलियर विधायक फुरकान अहमद के सौजन्य से छात्र छात्राओं ने देखी विधानसभा। साथ ही शिक्षा मंत्री से भी कराई मुलाकात,
छात्र-छात्राओं ने खानपुर विधायक उमेश कुमार, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली और 
पिरान कलियर के विधायक फुरकान अहमद, मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन और उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ एएस उनियाल से भी मुलाकात की। सूचना विभाग के उपनिदेशक मनोज श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं को विधानसभा की कार्यवाही के बारे में अवगत कराया।
इस अवसर पर डॉ. निशा रानी, डॉ अंजु शर्मा, डॉ भूपेंद्र सिंह, डॉ अंजलि राठौर आदि उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज