हरिद्वार पुलिस ने फतेहगढ़ पंजाब निवासी महिला को दिलाई राहत

कलियर घूमने आई महिला रिक्शे में छोड़ आई थी बैग, हरिद्वार पुलिस ने फतेहगढ़ पंजाब निवासी महिला को दिलाई राहत


*हरिद्वार पुलिस ने खोए बैग को ढूंढकर फतेहगढ़ पंजाब जाकर वापस लौटाया*

*महिला ने हरिद्वार पुलिस का किया धन्यवाद*


दिनांक 13/02/25 को कलियर घूमने आई फतेहगढ़ पंजाब निवासी महिला अफरोज बानो का बैग रिक्शे में छूटने पर उसके द्वारा थाना कलियर पर सूचना दी गई। जिसमें उसका मोबाइल, नगदी, दवाइयां व कपड़े थे।

काफी देर तक छानबीन करने पर बैग न मिलने पर महिला अपने घर वापस चली गई थाना कलियर पर तैनात पुलिसकर्मी सोनू कुमार द्वारा सीसीटीवी कैमरों की मदद से उक्त महिला का बैग ढूंढकर फतेहपुर पंजाब जाकर महिला को बैग वापस लौटाया। बैग वापस मिलने पर महिला द्वारा कांस्टेबल सोनू कुमार व हरिद्वार पुलिस का धन्यवाद किया गया।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज