पीड़ित पिता ने सुसराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, कहा अपनी पुत्री सोनिया की दहेज की मांग पूरी न होने के कारण हुई हत्या
पीड़ित पिता ने सुसराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, कहा अपनी पुत्री सोनिया की दहेज की मांग पूरी न होने के कारण हुई हत्या
पिरान कलियर। तुफैल निवासी बेडपुर, पिरान कलियर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया की उसकी पुत्री सोनिया का विवाह आसिफ पुत्र मीरहसन निवासी ग्राम मुकर्रबपुर थाना पिरान कलियर जिला हरिद्वार के साथ दिनांक 04-11-2018 को गाँव बेडपुर में हुआ था। प्रार्थी की पुत्री का ससुराल में संयुक्त परिवार है जिसमें उसके ससुर मीरहसन, सास महरूबा व अविवाहित ननद सानिया है। पीड़ित पिता ने अपने दामाद व उसके परिवार वालो की इच्छा के अनुसार लगभग 25 लाख रूपये शादी में खर्च किए थे। जिसमें उसने वैगनआर गाडी दी थी। और घर का समस्त सामान फर्नीचर, कपडे, गहने आदि दिये थे। पीड़ित पिता ने बताया कि उसके दामाद का कलियर में साबरी मैडिकल के नाम से मैडिकल स्टोर है। और उसके पिता ने डी फार्मा किया हुआ है। उन्होंने बताया कि मेरा दामाद व उसका पिता नशे के कारोबार का धन्धा करते है। और मेरी पुत्री उन्हे इस काम से रोकती थी जिससे वह मेरी पुत्री से नाराज रहते थे। और उसके साथ मारपीट करते थे। और द्वारा मेरी पुत्री के ससुराल वालो को दिए गए दान दहेज से वह खुश नहीं थे। उन्होंने कहा कि वह मेरी पुत्री से 10 लाख रूपये व बडी गाडी लाने की मांग करते थे। और बार-बार कहते थे कि अब तो छोटे छोटे घरो में 50-60 लाख रूपये की शादी हो रही है। हमे ना तो लडकी अच्छी मिली ना दहेज मिला हमारी तो समाज में नाक कट गयी। और मैं अपनी बेटी को समझाता था। कि समय के साथ सब ठीक हो जायेगा, लेकिन उसकी ससुराल वालो के व्यवहार में कोई बदलाव नही आया। वह मेरी बेटी को दहेज की मांग के लिए और ज्यादा शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित करने लगे तथा मारपीट करने लगे। और बेटी की प्रताडना और ज्यादा बढती चली गयी। उन्होंने बताया कि दिनांक 12-02-2025 को मेरी बेटी का लगभग 8:00 बजे शाम मेरे बेटे मुकर्रम पर फोन आया। कि वह लोग मुझे दहेज की मांग के लिए तंग व परेशान कर रहे है। और कह रहे है कि यदि तुने हमारी मांग पुरी ना की तो तुझे जान से मार देगें। और दिनांक 13-02-2025 को मेरी पुत्री की ससुराल से उसके पति का लगभग सुबह 6 बजे मुकर्रम को फोन आया। कि सोनिया की तबीयत खराब है और हम उसे डॉ0 साबिर रहमान के अस्पताल में लेकर जा रहे है। मैं और मेरा बेटा मुकर्रम, भाई नौशाद व शादाब अस्पताल पहुँचे वहाँ पर जाकर देखा कि मैं पुत्री की मृत्यु हो चुकी थी। डॉक्टर ने पुलिस बुला ली उससे पूर्व ही और मेरी पुत्री के ससुराल वाले मौके से भाग गए। और मेरी पुत्री के शरीर पर काफी चोटो के निशान थे। और उसके कपडे भी फटे हुए थे। मेरी पुत्री को उसके पति आसिफ, ससुर मीरहसन, सास महरूबा व ननद सानिया ने दहेज की मांग के कारण उसकी हत्या की है। इन लोगो के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जानी आवश्यक है। वहीं पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर पति आसिफ, ससुर मीरहसन, सास महरूबा व ननद सानिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।