हज हाउस सभागार में नगर पंचायत पिरान कलियर की पहली बोर्ड बैठक का आयोजन...

हज हाउस सभागार में नगर पंचायत पिरान कलियर की पहली बोर्ड बैठक का आयोजन...
पिरान कलियर। बृहस्पतिवार को हज हाउस सभागार मे नगर पंचायत बोर्ड बैठक चेयरमैन समीना की अध्यक्षता में की गई। जिसमे सभी सभासदों ने अपने वार्डो के निर्माण कार्यों के प्रस्ताव रखे। जहां सभासदों के सभी प्रस्तावो को सर्वसम्मति से पारित किए गए। वहीं
 सभासद नाजिम त्यागी ने लोगों के प्रधानमंत्री आवास योजना की रुकी हुई किस्तों को तत्काल जारी किया जाए और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए नगर पंचायत पिरान कलियर के मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए, और गर्मी में पानी की जरूरत को देखते हुए नगर पंचायत के सभी मुख्य चौराहों पर फ्रीजर की व्यवस्था की जाए और वेंडिंग जोन की व्यवस्था जल्द से जल्द कराए जाने का प्रस्ताव किए गए। इस दौरान
 जावेद साबरी ने वार्ड नंबर 9 की मुख्य समस्या पानी निकासी को लेकर कहा कि किसानों की सैकड़ों बीघा जमीन में हर समय कई फीट गंदा पानी जमा रहता है जिससे किसानों की फसलें बर्बाद होती है जिससे लोगों को भारी नुक़सान पहुंचा है इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाए। और जो चारमीनार वाली बस्ती है उसमें आज तक सड़क का कोई निर्माण कार्य नहीं हुआ है जहां से गुजरने में स्कूली बच्चों को कठिनाईयों का समाना करना पड़ता है। 
साथ ही सड़क निर्माण किया जाए। साथ ही कब्रिस्तान की चारदीवारी इसके अलावा सभी सभासदो ने अपने अपने वार्डो में सड़कें ,पानी,चेंबर ,नालों का निर्माण, एलईडी लाईट और सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने समेत अन्य प्रस्ताव रखे।
 वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष समीना ने कहा कि सभासदों द्वारा दिए गए सभी प्रस्तावो को सर्वसम्मति से पास कर लिया गया हैं। उन्होंने बताया कि सभी की सहमति से रहमतपुर रोड पर थाने को दी गई भूमि को प्रस्ताव निरस्त कर दिया गया है और थाने के भवन के लिए दूसरी जगह चिन्हित की जाएगी। 
नगर पंचायत कार्यालय के लिए भवन बनाने समेत अन्य सभी प्रस्ताव को पास कर लिया गया है और कस्बे के विकास के लिए सरकार से बजट की मांग की जाएगी। इस दौरान ईओ नगर पंचायत कुलदीप चौहान, सभासद अमजद मलिक, सभासद दिलबाग त्यागी, सभासद नाज़िम त्यागी, सभासद जीनत खातून, सभासद मोहम्मद राशिद, रेशमा परवीन, जाबिर, दानिश सिद्दीकी,  महरुबा और इस्तेकार प्रधान ,सलीम प्रधान ,जावेद साबरी, डॉक्टर शाहजाद,रहीस अहमद,सत्तार ,अफजाल,अहसान ,गौरव आदि शामिल रहे।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज