कलियर। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रूड़की के दिशा निर्देश के क्रम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कलियर दरगाह के आस पास लगने वाले रेस्टोरेन्ट, ढाबो, भण्डारो ,प्रसाद की दुकानो का किया निरीक्षण
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रूड़की के दिशा निर्देश के क्रम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कलियर दरगाह के आस पास लगने वाले रेस्टोरेन्ट, ढाबो, भण्डारो ,प्रसाद की दुकानो का किया निरीक्षण
पिरान कलियर। सोमवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रूड़की के दिशा निर्देश के क्रम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेन्द्र पाण्डेय ने कलियर दरगाह के आस पास लगने वाले रेस्टोरेन्ट, ढाबो , भण्डारो ,प्रसाद की दुकानो का व्यापक निरीक्षण किया गया।
उक्त दुकानो को साफ सफाई रखने तथा खाद्य पदार्थो सोहन हलवा, इलायची दाना इत्यादि को ढक कर रखने तथा दुकानो पर fssai लाइसेंस बनवाकर लगवाने का भी निर्देश दिया गया। खाद्य पदार्थ के छोटे वेंडरो को आधार कार्ड , बिजली बिल, किराया नामा, दुकान आवांटन की रसीद,
नगर पंचायत की रसीद इत्यादि एकत्रित करने को कहा गया ताकि विभाग द्वारा जब कलियर में कैम्प लगाया जाए तो खाद्य कारोबारी कर्ता मौके पर अपना
रजिस्ट्रेशन करा सके , विभाग द्वारा जिस दिन कैम्प लगाया जायेगा व्यापारीयों को पूर्व में ही सूचना दे दी जायेंगी।