ग्राम हलवाहेड़ी में 55 लाख 85 हजार रुपए की लागत से बनने वाली सड़क का विधायक हाजी फुरकान अहमद ने फीता काट कर किया उद्घाटन...
ग्राम हलवाहेड़ी में इंटरलॉकिंग टाइल्स बनने वाली सड़क का विधायक हाजी फुरकान अहमद ने फीता काट कर किया उद्घाटन...
ग्राम हलवाहेड़ी में इंटरलॉकिंग टाइल्स से 55 लाख 85 हजार से बनने वाली सड़क का विधायक हाजी फुरकान अहमद ने फीता काट कर उद्घाटन किया। जानकारी के अनुसार ग्राम हलवाहेड़ी में ट्रांसफार्मर से मेन रोड नदी वाले तिराहे तक वे मरगुबपुर वाले रोड से रहमत अली के मकान की और इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य की लागत लगभग 55 लाख 85 हजार से बनने वाली सड़क का उद्घाटन विधायक हाजी फुरकान अहमद ने फीता काट कर किया।
इस दौरान विधायक हाजी फुरकान अहमद ने कहा कि हमारे द्वारा विधानसभा पिरान कलियर क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। और उन्होंने कहा कि हमारी पहली प्रथमिकता क्षेत्र का विकास कराना है और कहा कि जो निर्माण कार्य रूके हुए हैं उन्हें भी जल्द शुरु करा दिए जायेंगे।
इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में आमजनो की समस्याओं को सुना। वही विधायक हाजी फुरकान अहमद ने तमाम समस्याओं का समाधान करने के लिए जनता को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह सदा क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित है।और उन्होंने कहा कि विधानसभा कलियर क्षेत्र में जहां भी सड़कों और अन्य समस्या है उनका मौके पर जाकर निस्तारण किया जाएगा। मौके पर तहसील प्रधान, असलम, इकबाल प्रधान, अब्बास, साहिल राणा, हक्कम, वे समस्त ग्रामीण उपस्थित रहें।