कलियर में 30 लाख रुपए की लागत से बनने वाली इंटरलॉकिंग टाइल से सड़क का विधायक हाजी फुरकान अहमद ने फीता काट कर किया उद्घाटन...

पिरान कलियर में लगभग 30 लाख रुपए की लागत से बनने वाली इंटरलॉकिंग टाइल से सड़क का विधायक हाजी फुरकान अहमद ने फीता काट कर किया उद्घाटन...
कलियर। विधायक हाजी फुरकान अहमद ने पिरान कलियर में दरगाह इमाम साहब से गंगनहर कावंड़ पटरी पुल तक राज्य योजना से लगभग 30 लाख रुपए से इंटरलॉकिंग टाइलों से बनने वाली सड़क का विधायक हाजी फुरकान अहमद ने फीता काट कर उद्धघाटन किया। 
इस दौरान विधायक हाजी फुरकान अहमद ने कहा कि हमारे द्वारा विधानसभा पिरान कलियर क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। और उन्होंने कहा कि हमारी पहली प्रथमिकता क्षेत्र का विकास कराना है और कहा कि विधानसभा पिरान कलियर क्षेत्र में लगभग 3 करोड़ से अधिक की लागत की सड़कों की भी स्वीकृति मिल गई है।
जल्द ही उनके भी निर्माण कार्य शुरु करा दिए जायेंगे। इस दौरान उन्होंने पिरान कलियर क्षेत्र में आमजनो की समस्याओं को सुना। वही तमाम समस्याओं का समाधान करने के लिए जनता को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह सदा क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित है। और उन्होंने कहा कि विधानसभा कलियर क्षेत्र में जहां भी सड़कों और अन्य समस्या है उनका मौके पर जाकर निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान अकरम प्रधान ,हाजी सईद हसन,इमरान उर्फ मना,प्रवेज मलिक,इनाम साबिर कुरैशी,इरफान मलिक,पप्पू मलिक,सफीक मलिक,खालिद मलिक, इस्तेकार प्रधान, मुस्तकीम मलिक,राशिद कुरैशी, सनव्वर मलिक,मोहम्मद काशिफ कुरैशी,गुलाम साबिर, बाबू , वारिश अहमद,वसीम अहमद,फारुख, इमारन वेल्डर, मुस्तफा त्यागी, राकिब,बबलू कुरैशी, नवीस अहमद,सलीम पीरजी, तस्लीम पप्पू पीरजी,जोनी मलिक आदि शामिल रहे।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज