कलियर पुलिस ने 143 ग्राम अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कलियर पुलिस ने 143 ग्राम अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पिरान कलियर। उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के द्वारा थाना पिरान कलियर को निर्देशित किया गया। जिसके अनुपालन में कलियर पुलिस थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बृहस्पतिवार को ग्राम शिवदासपुर तेलीवाला शिव मंदिर के पास से एक अभियुक्त
विपिन कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार पकड़ा गया। जिसके कब्जे से 143 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई जिसको गिरफ्तार किया गया। जिनके विरुद्ध थाना पिरान कलियर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त के पूर्व आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। इस दौरान पुलिस टीम में उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज, अजब सिंह,अमजद शामिल रहे।