नगर निकाय चुनाव सभासद पद के हार और जीत को लेकर रोजाना छिटाकशी को लेकर झगड़ा करने वाले दो पक्षों के सभासद सहित 08 व्यक्तियों को कलियर पुलिस ने किया गिरफ्तार

नगर निकाय चुनाव सभासद पद के हार और जीत को लेकर रोजाना छिटाकशी को लेकर झगड़ा करने वाले दो पक्षों के सभासद सहित 08 व्यक्तियों को कलियर पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिरान कलियर। नगर पंचायत चुनाव में सभासद पद के हार और जीत को लेकर रोजाना छिटाकशी को लेकर झगड़ा करने वाले दोनो पक्षों को कलियर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। दोनों पक्षों के पूर्व में भी थाना कलियर पर हैं अपराधी का मुकदमा दर्ज व पूर्व में भी निरोधात्मक कार्रवाई भी की जा चुकी है। बता दें सोमवार को ग्राम महमूदपुर थाना पिरान कलियर में राजनीतिक प्रतिद्वंदाता /वर्चस्व व नगर निकाय सभासद पद के चुनाव को हार व जीत को लेकर चुनाव के बाद से ही रोजना दोनों पक्षों में  छिटाकाशी एक दूसरे पर झूठे आरोप प्रत्यारोप लगाने के कारण दोनों पक्ष थाना क्षेत्र खानकाह के पास ही आपस में लड़ने झगड़ने लगे। दोनों पक्ष आपस मे भिड़ गए। जिसकी सूचना कलियर थाना पुलिस को मिली सूचना पाकर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर तुरन्त किसी संज्ञेय अपराध को रोकने के दृष्टिगत कुल 8 व्यक्तियों
 प्रथम पक्ष:- 1.एडवोकेट दानिश पुत्र रौनक, 2.शराफत पुत्र शफकत, 3.उल्फत हुसैन पुत्र रियायत निवासी ग्राम महमूदपुर थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार

द्वितीय पक्ष:- 1. रज्जाक पुत्र कमर, 2.मुन्ना उर्फ मेहताब पुत्र अजीम, 3.तनवीर पुत्र माहिर हुसैन, 4.आशु पुत्र सरवर सिद्दीकी, 5.सलीम पुत्र नसीर अहमद निवासीगण ग्राम महमूदपुर थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार को अंतर्गत धारा धारा-170  BNSS के तहत गिरफ्तार किया गया। साथ ही सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। *दंगा करने वाले सभी के विरुद्ध की जाएगी गुंडा एक्ट की कार्यवाही* इस दौरान पुलिस टीम में समस्त पुलिस बल थाना पिरान कलियर शामिल रहा।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज