ईमलीखेड़ा में निर्दलीय प्रत्याशी मनोज सैनी को पाल समाज का समर्थन
ईमलीखेड़ा में निर्दलीय प्रत्याशी मनोज सैनी को पाल समाज का समर्थन
ईमलीखेड़ा। नगर पंचायत ईमलीखेड़ा से अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी मनोज सैनी को पाल समाज का मिला समर्थन।
साथ ही सिक्कों से तोला। इस दौरान पाल समाज के लोगों ने कहा कि पहले हम भाजपा पार्टी को स्पोर्ट करते आए हैं लेकिन अबकी बार ईमलीखेड़ा से निर्दलीय प्रत्याशी मनोज सैनी को चेयरमैन बनने जा रहे। जिसे देख विपक्षी पार्टी के दलों में खलबली मच गई।
मनोज सैनी को पाल समाज का समर्थन मिलने के बाद जनता ने ईमलीखेड़ा में जोरदार डोर टू डोर जाकर जनता से जनसंपर्क किया।
और निर्दलीय प्रत्याशी मनोज सैनी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। नगर पंचायत ईमलीखेड़ा क्षेत्र कि जनता में निर्दलीय प्रत्याशी मनोज सैनी के प्रति भारी उत्साह देखने को मिला। जिससे लगता है कि ईमलीखेड़ा से निर्दलीय प्रत्याशी अध्यक्ष पद की बाजी लगा सकते हैं।