ईमलीखेड़ा नगर पंचायत में भाजपा से चेयरमैन पद की प्रत्याशी राजबाला सैनी के मुख्य चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन
ईमलीखेड़ा नगर पंचायत में भाजपा से चेयरमैन पद की प्रत्याशी राजबाला सैनी के मुख्य चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन
ईमलीखेड़ा। नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी राजबाला सैनी के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्धघाटन हुआ। इस दौरान सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि ईमलीखेड़ा नगर पंचायत का उनकी सरकार द्वारा गठन किया गया। उन्होंने ने कहां कि नये बोर्ड के गठन होना के बाद ईमलीखेड़ा नगर पंचायत को अलग से बजट मुहैया कराया जाएगा
और क्षेत्र की जनता को योजनाओ का लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में सड़के,बिजली,पानी,स्वास्थ्य, सफाई व्यवस्था आदि को दुरुस्त कराया जाएगा। इस दौरान सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा राजबाला सैनी के पक्ष में क्षेत्र की जनता से वोटों की अपील की गई।इस दौरान विधायक मदन कौशिक ने कहा कि उनके प्रयासों से उनके मूल गांव ईमलीखेड़ा का उनकी सरकार ने गठन किया गया है और नगर पंचायत का
गठन होने से ईमलीखेड़ा की जनता को एक बडे सम्मान के रूप में नवाज़ा गया है। वहीं ईमलीखेड़ा भाजपा प्रत्याशी राजबाला सैनी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपने पक्ष वोट देने की अपील की है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति,चैयरमेन अनिलपाल, प्रधान अश्विनी सैनी,जिला संयोजक भाजपा डाक्टर तेज सिंह सैनी,विरेन्द्र आर्य,अमरीष कुमार,अंकित शर्मा,नीलम रानी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।