विधायक इंजीनियर रवि बहादुर ने विधानसभा ज्वालापुर क्षेत्र के ग्राम अमनतगढ़ की आंतरिक सड़कों का फीता काट कर किया उद्घाटन
*विधायक इंजीनियर रवि बहादुर ने विधानसभा ज्वालापुर क्षेत्र के ग्राम अमनतगढ़ की आंतरिक सड़कों का फीता काट कर किया उद्घाटन*
विधानसभा ज्वालापुर की जनता के हित व क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करने वाले विधायक इंजी रवि बहादुर ने ग्राम अमनतगढ़ में ग्रामवासियों लगभग 98 लाख रुपये के लागत से बने वाली आंतरिक सड़को का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर आमजनो की समस्याओं को सुना। वही तमाम समस्याओं का समाधान करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। वहीं कई जगहों पर क्षेत्रवासियों ने विधायक इंजी रवि बहादुर का फूल मालाओं से स्वागत किया। विधायक इंजी रवि बहादुर ने जनता के अभाव-अभियोग सुने। विधायक ने कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करवाया।
।इस मौके पर योगेश कुमार प्रधान नरेंद्र कुमार भूषण सिंह कमल चौहान, आदेश कटारिया, शारिक अली, अशोक सैनी , सहजाद अली, आरिफ , हाजी रियासत , बीर सिंह, जावेद आलम, मोनिस शुभम चौहान महरूफ सलमानी सजय सैनी नासिर प्रधान दानिश अंकित कुमार आदि लोग उपस्थित रहे ।