सभासद प्रत्याशी परवेज मलिक ने तेज की चुनावी तैयारी
परवेज मलिक कुल्हाड़ी का चुनाव चिन्ह लेकर पहुंचे वार्ड वासियों के बीच, की वोट की अपील
पिरान कलियर। नगर पंचायत पिरान कलियर वार्ड नंबर एक से सभासद प्रत्याशी परवेज मलिक को कुल्हाड़ी का चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया। जिसको लेकर उन्होंने अपनी चुनावी तैयारी तेज कर दी है और उन्होंने अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। वहीं शुक्रवार की रात को जनता के बीच अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और अपने वादों पर खरा उतरने की बात कही। जहां लोगों ने उनके पक्ष मतदान करने का वादा भी किया। और भरपूर समर्थन दिया।