रूड़की इंद्रा विहार कालोनी में मालिक ने बिजली का कटवा दिया कनेक्शन, किरायदार परेशान
रूडकी। सुनहरा रोड, इंद्रा विहार कालोनी में पीडित मोनू गुप्ता ने बताया कि वह
15 वर्ष से किराए के मकान में रहता है। उसने मकान मालिक पर आरोप लगाते हुए कहा कि मकान मालिक ने उसको परेशान करने के लिए दो दिन पहले बिजली का कनेक्शन कटवा दिया।
जिससे उसे भारी परेशानी हो रही है। बता दे इसी मकान में तीन किराएदार और भी है। वह भी बिजली में होने के कारण काफी परेशान है। जबकि किराएदार लगातार अपना किराया समय पर और बिजली का बिल भी समय पर जमा करते आ रहे हैं।
आपको बताते चले कि पीड़ित व मकान मालिक के बीच मामला भी न्यायालय में विचाराधीन है। पीडित ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।