नाजिम प्रमुख ने नगर पंचायत पिरान कलियर क्षेत्र में जनता से किया जनसंपर्क, नाजिम प्रमुख को मिल रहा सर्व समाज का समर्थन
नाजिम प्रमुख ने नगर पंचायत पिरान कलियर क्षेत्र में जनता से किया जनसंपर्क
नाजिम प्रमुख को मिल रहा सर्व समाज का समर्थन
कलियर। नगर पंचायत पिरान कलियर से अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी नगमा धर्मपत्नी नाजिम प्रमुख ने जनता से जनसंपर्क कर वोट मांगे। वहीं जनता का भरपूर समर्थन मिलने से नाजिम प्रमुख कही न कही बुलंद नजर आ रहे हैं।
इस दौरान नाजिम प्रमुख ने कलियर, महमूदपुर , मुकर्रबपुर,बेडपुर में घर घर जाकर जनता से वोट मांगे। वहीं लोगों ने नाजिम प्रमुख से निर्दलीय प्रत्याशी नगमा के पक्ष में पूर्ण रूप से मतदान करने का वादा किया । वहीं नाजिम प्रमुख से कलियर क्षेत्र की जनता में खुशी का माहौल है। कुछ लोगो ने कहा कि नाजिम प्रमुख एक ऐसे व्यक्ति हैं जो हर समय जनता की सेवा के लिए काम करते आ रहे हैं।
और काफी वर्षों से जनता के छोटे से बड़े काम निःशुल्क लगातार करते हैं। इस दौरान नाजिम प्रमुख ने कहा कि अगर नगर पंचायत की जनता ने सेवा का मौका दिया तो नगर पंचायत क्षेत्र में विकास होगा। और विकास को लेकर जनता की कोई भी शिकायत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इसलिए आने वाली 23 जनवरी को निर्दलीय प्रत्याशी नगमा को विजय बनाने का काम करें। उन्होंने कहा कि किसी के झासे या बहकावे में नहीं आने की बात कही।