नगर पंचायत पिरान कलियर क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी नगमा पत्नी नाजिम प्रमुख को घर घर से मिल रहा समर्थन
नगर पंचायत पिरान कलियर क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी नगमा पत्नी नाजिम प्रमुख को घर घर से मिल रहा समर्थन
कलियर। चुनाव प्रचार प्रसार के अंतिम चरण में नाजिम प्रमुख ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है घर घर जाकर जनता से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की ।
जहां अन्य प्रत्याशीयों ने सभाओं के माध्यम से लोगों से वोट बटोरने का काम किया । वहीं जनता का निर्दलीय प्रत्याशी नगमा को भरपूर समर्थन मिल रहा है लेकिन नाजिम प्रमुख ने अपने समर्थकों के साथ कलियर नगर पंचायत में चुनावी माहौल बदल रखा है
और जनता भी नाजिम प्रमुख के साथ दिलों जान से लगी हुई है। क्योंकि काफी वर्षों से लगातार जनता का साथ देते आए हैं और साफ छवि सादगी रखने वाले नाजिम प्रमुख जनता के दिलों पर राज करते हैं।
इसलिए नाजिम प्रमुख अपनी पकड़ मजबूत किए हुए हैं जिससे कलियर में बसपा प्रत्याशी की मुश्किलें भी बढ़ती नजर आ रही है। नाजिम प्रमुख ने कहा कि जनता अगर मुझे सेवा का मौका देती है तो नगर पंचायत पिरान कलियर में प्राथमिकता से विकास कार्य कराए जाएंगे।
और पूरी नगर में साफ सफाई से अन्य विकास कार्य भी प्राथमिकता से किया जाऐगा । उन्होंने कहा कि नगर पंचायत पिरान कलियर में पानी की निकासी की बड़ी समस्या है जिससे लोगों के घरों से लेकर फसलें में पानी भर जाता है और फसल बर्बाद हो जाती हैं इस समस्या को भी दूर किया जाएगा। नाजिम प्रमुख ने जनता से आने वाली 23 जनवरी को अपने पक्ष मतदान करने के लिए कहा।