नगर पंचायत इमलीखेड़ा से निर्दलीय प्रत्याशी मनोज सैनी को प्रजापति और कश्यप समाज ने दिया समर्थन

नगर पंचायत इमलीखेड़ा से निर्दलीय प्रत्याशी मनोज सैनी को प्रजापति और कश्यप समाज ने दिया समर्थन

ईमलीखेड़ा । नगर पंचायत ईमलीखेड़ा से अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी मनोज सैनी को मिल रहा सभी समाज का समर्थन देख अन्य पार्टी के प्रत्याशियों की नींद उड़ गई। वहीं मनोज सैनी ने जनता के बीच जाकर वोट की अपील की। जहां नगर पंचायत ईमलीखेड़ा क्षेत्र की जनता ने उन्हें पूर्ण रूप से वोट करने का वादा किया है।
 वहीं ईमलीखेड़ा नगर पंचायत में जनता के समर्थन में निर्दलीय प्रत्याशी मनोज सैनी सबसे आगे नजर आ रहे हैं। अन्य प्रत्याशीयों को पछाड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं मनोज सैनी ने कहा कि ईमलीखेड़ा नगर पंचायत की जनता ने मन बना लिया है 
और वह शिक्षित प्रत्याशी चुनने का काम कर रहे हैं। वहीं जनता ने एकजुट होकर मनोज सैनी उर्फ शहरी के पक्ष में वोट देने की बात कर रहे हैं। 
और इमलीखेड़ा अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी मनोज सैनी को प्रजापति और कश्यप समाज ने समर्थन दिया और कहा कि हम आपके साथ हर संभव मदद तन मन धन से आपके साथ है।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज