नगर पंचायत पिरान कलियर में बसपा प्रत्याशी के समर्थन में उतरे बसपा विधायक हाजी मौ. शहजाद और सलीम प्रधान का लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।
नगर पंचायत पिरान में बसपा पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में उतरे बसपा विधायक हाजी मौ. शहजाद और सलीम प्रधान का लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया
*विधायक हाजी मौ. शहजाद बोले चेयरमैन बनते ही कलियर के मुद्दे विधानसभा में उठाने का काम करेंगे*
कलियर। नगर पंचायत चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी समीना पत्नी सलीम प्रधान ने चुनाव को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। साथ ही लक्सर से
बसपा विधायक हाजी मौ. शहजाद ने भी कलियर से बसपा प्रत्याशी को जीताने में रात दिन एक कर विपक्षी दलों के प्रत्याशियों को पीछे छोड़ने का काम कर रहे है। वही विधायक हाजी मौ. शहजाद हाजी के चुनावी मैदान में आने से
चुनावी माहौल पूरी तरह से गर्म हो गया है। वहीं मंच के माध्यम से सलीम प्रधान ने महमूदपुर की जनता से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर कहा कि महमूदपुर में नाले की बड़ी समस्या है
मेरी हार या जीत हो नाला जरूर बनवाऊंगा। वहीं मंच के माध्यम से विधायक हाजी मौ.शहजाद ने जनता से बसपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर जीताने की बात कही। जनता ने उन्हें बसपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट कर जीतने का विश्वास दिलाया।
विधायक ने कहा कि पिरान कलियर एक धार्मिक स्थल है जहां साफ सफाई से लेकर और बहुत विकास कार्य की जरूरत है जो अभी तक नहीं हुए हैं उन्होंने कहा कि कलियर में बसपा प्रत्याशी जीतने के बाद कलियर के मुद्दों को विधानसभा में उठाकर उनका निस्तारण किया जाएगा।
और दरगाह साबिर पाक के सौंदर्यीकरण के
लिए विधानसभा में मुद्दा उठायेंगे। और दरगाह के चारों और विकास होगा जिससे लोगों का रोजगार बढ़ेगा। विधायक मौ. शहजाद को कलियर चुनावी मैदान में उतरे से अन्य पार्टी के प्रत्याशीयों के हाश उड़ गए हैं। उन्होंने धुआंदार प्रचार प्रसार कर पूरे चुनाव का माहौल अपने पक्ष में कर दिया है। बहुजन समाज पार्टी ने चुनाव में अपना जनाधार बढ़ाने के लिए डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया।