एडवोकेट शबनम अन्जुम पत्नी अकरम साबरी ने जनसंपर्क कर अन्य प्रत्याशीयों के छुड़ाए छक्के, चुनावी दौड़ में सबसे आगे आ रहे हैं नजर

नगर पंचायत पिरान कलियर से अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी एडवोकेट शबनम अन्जुम पत्नी अकरम साबरी ने जनसंपर्क कर अन्य प्रत्याशीयों के छुड़ाए छक्के

कलियर। चुनाव प्रचार प्रसार के अंतिम चरण में सभी प्रत्याशीयों ने अपने प्रचार-प्रसार तेज किया हुआ है लेकिन निर्दलीय प्रत्याशी एडवोकेट शबनम अन्जुम पत्नी अकरम साबरी चुनावी दौड़ में सबसे आगे नजर आ रहे हैं।
 नगर पंचायत पिरान कलियर से अध्यक्ष पद की एडवोकेट शबनम अन्जुम पत्नी अकरम साबरी ने जनता से डोर टू डोर जनसंपर्क कर अपने पक्ष में वोट मांगे। जहां जनता ने उन्हें भरपूर प्यार और आशीर्वाद दिया। और उनके पक्ष में मतदान करने के लिए वादा किया। अकरम साबरी ने कहा कि अगर नगर पंचायत पिरान कलियर की जनता मुझे सेवा का मौका देती है 
तो नगर पंचायत कलियर क्षेत्र में विकास कार्य करना हमारी प्राथमिकता रहेगी। और किसी भी तरह का भ्रष्टाचार नहीं होगा। 
और नगर पंचायत पिरान कलियर के हर घर घर तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। और जनता को सड़कें, बिजली , पानी निकासी किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने जनता से आने वाली 23 जनवरी को एडवोकेट शबनम अन्जुम पत्नी अकरम साबरी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज