नगर पंचायत पिरान कलियर क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी हाजरा बानो पत्नी अकरम प्रधान को सैकड़ों बस्ती वासियों ने दिया समर्थन

नगर पंचायत पिरान कलियर क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी हाजरा बानो पत्नी अकरम प्रधान को सैकड़ों बस्ती वासियों ने दिया समर्थन

कलियर। निकाय चुनाव को लेकर सभी पार्टी के प्रत्याशीयों ने चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है। निर्दलीय से लेकर पार्टी के नेता भी सभाओं के माध्यम से अपने अपने पक्ष में वोट मांग रहे हैं।
वहीं कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी हाजरा बानो पत्नी अकरम प्रधान ने भी चुनाव को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। जहां जनता का कांग्रेस प्रत्याशी को भरपूर समर्थन मिल रहा है वहीं नगर पंचायत पिरान कलियर के वार्ड नंबर 5 से मास्टर गुलनवाज ने अपने सैकड़ो साथियों के साथ अपना कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन दिया। सभा में लोगों की लगी भारी भीड़ से अकरम प्रधान बहुत खुश नजर आए। 
वहीं अकरम प्रधान ने सभा के माध्यम से लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील की। इस दौरान अकरम प्रधान ने कहा कि जनता अगर मुझे सेवा का मौका देती है तो नगर पंचायत पिरान कलियर में विकास कार्य कराए जाएंगे। और भ्रष्टाचार को खत्म किया जाएगा। पूरी नगर में साफ सफाई से अन्य विकास कार्य प्राथमिकता से किया जाऐगा । उन्होंने कहा कि नगर पंचायत पिरान कलियर में एक बड़ा सिलाई सेंटर खाला जाएगा।
जिसमे बच्चियां फ्री में सिलाई कढ़ाई का कार्य कर सकें। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत पिरान कलियर में पानी निकासी की बड़ी समस्या है जिसको प्राथमिकता के साथ पूरा किया जायेगा। अकरम प्रधान ने जनता को आने वाली 23 जनवरी को कांग्रेस के पक्ष मतदान करने के लिए कहा।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज