कांग्रेस प्रत्याशी हाजरा बानो के समर्थन में उमड़ी जनता
नगर पंचायत पिरान कलियर क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा का हुआ आयोजन
पिरान कलियर। नगर पंचायत पिरान कलियर के ग्राम बेड़पुर में अकरम प्रधान का लोगों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
वहीं अकरम प्रधान ने जनसभा के माध्यम से अपनी पत्नी हाजरा बानो के पक्ष में जनता से वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आने वाली 23 जनवरी को कांग्रेस की प्रत्याशी हाजरा बानो के पक्ष मे मतदान कर विजय बनाए। वहीं अकरम प्रधान ने कहा कि बेड़पुर जनता का भरपूर समर्थन मिला है
और उन्होंने कहा अगर जनता कांग्रेस प्रत्याशी को चुनती है तो नगर पंचायत पिरान कलियर का प्रथमिकता से विकास कराया जायेगा।और क्षेत्र में जो पानी की निकासी, सड़कें, बिजली आदि के कामों को सबसे पहले किया जायेगा। इसलिए किसी के बहकावे में ना आए सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस को वोट करें।