ग्राम बेड़पुर में निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में उमड़ पड़ी जनता ने शफक्कात अली का फूलों की बोछार व मालाएं पहनाकर ज़ोरदार स्वागत किया
नगर पंचायत पिरान कलियर क्षेत्र के ग्राम बेड़पुर में निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में उमड़ पड़ी जनता ने शफक्कात अली का फूलों की बोछार व मालाएं पहनाकर ज़ोरदार स्वागत किया
पिरान कलियर। नगर निकाय चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार प्रसार तेज कर दिए हैं साथ ही जगह जगह पर सभाओं का भी आयोजन किया जा रहा है वहीं नगर पंचायत पिरान कलियर से अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी मुन्सरीना के पक्ष में शफक्कात अली ने ग्राम बेड़पुर में एक जनसभा का आयोजन किया।
इस दौरान मंच में जिन्दाबाद के नारों और तालियों की गड़गड़ाहट से मंच गूंज उठा। इस दौरान ग्राम बेड़पुर में शफक्कात अली के पक्ष में उमड़ पड़ी जनता की
भीड़ ने अन्य प्रत्याशीयों की सभाओं को फीका कर दिखाया है। वहीं ग्राम बेड़पुर जनसभा में उमड़ी भीड़ को देख विपक्षियों में हलचल पैदा हो गई है। वहीं लोगों ने चर्चा के दौरान बताया कि शफक्कात अली की सभा ने विधायक से लेकर सांसद तक की सभाएं फीकी कर दी हैं।
इस दौरान शफक्कात अली ने मंच के माध्यम से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान
शफक्कात अली विपक्षियों पर जमकर बरसें। उन्होंने कहा कि मेरी नगर पंचायत की जनता ने इस सभा के माध्यम से विपक्षियों को मुंहतोड़ जवाब देने का काम किया। और मेरी जनता का संदेश दुसरी विधानसभा के विधायक तक पहुंच गया होगा।
उन्होंने कहा कि हमने कांग्रेस पार्टी से टिकट की मांग की थी लेकिन हमें कमजोर समझकर टिकट नहीं दिया गया। लेकिन कौन कमजोर है मेरी जनता 23 जनवरी को विपक्षियों को जवाब देने का काम करेंगी।
उन्होंने कहा कि मेरी जनता को कोई परेशान करने का काम करेगा तो चाहे वो कोई कितना भी बड़ा बलवान हो उसे उसके दायरे में जवाब दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेताओं को डर लगता है कि शफक्कात अली के साथ इतनी जनता है
आने वाले समय में विधायक न बन जाए। उन्होंने बताया कि हमने अपने कार्यकाल में बजट कम होने के बाद भी क्षेत्र में विकास कार्य सुचारू रूप से चालू रखे हैं।
और उन्होंने कहा कि नगर पंचायत पिरान कलियर की तमाम जन समस्याओं का प्रथमिकता के साथ विकास कार्य किए जायेंगे। और विकास सम्बंधित जनता की कोई शिकायत नहीं होगी।