कलियर में हाजी ताहीर, हाजी मुस्तकीम ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी मुन्सरीना को किया समर्थन कर, शफक्कात अली पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि का नोटों की मालाओं से किया जोरदार स्वागत

कलियर में हाजी ताहीर, हाजी मुस्तकीम ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी मुन्सरीना को किया समर्थन कर, शफक्कात अली पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि का नोटों की मालाओं से किया जोरदार स्वागत

*शफक्कत अली का लगातार बढ़ता जा रहा है कुनबा*

कलियर। नगर पंचायत पिरान कलियर चुनाव को लेकर सभी पार्टी के प्रत्याशीयों ने अपना अपना चुनाव प्रचार प्रसार तेज किया हुआ है। जहां अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी के लिए शफक्कात अली ने अपना प्रचार प्रसार तेज कर जनता से जनसंपर्क कर अपने पक्ष में वोट करने की अपील की है। साथ ही कलियर में हाजी ताहीर, हाजी मुस्तकीम ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शफक्कात अली को नोटों की माला पहनाकर समर्थन किया है। 
वहीं शफक्कात अली ने अपने सीधे साधे अंदाज जनता के बीच जाकर चुनाव को अपने पक्ष में घुमाकर रख दिया है। इस दौरान शफक्कात अली ने कहा कि जनता का भरपूर समर्थन हमे मिल रहा है। 
वहीं उन्होंने कहा कि अन्य पार्टी के प्रत्याशीयों के पक्ष में बड़े नेता से लेकर विधायक तक जनता को लुभाने में ऐडी चोटी का जोर लगा रहे हैं। लेकिन मेरी नगर पंचायत पिरान कलियर की जनता जानती है किसको वोट करना है और मेरी गरीब अवाम ही मेरी स्टार प्रचारक है । मुझे अपनी गरीब अवाम पर पूरा भरोसा है कि वह मुझे भरपूर प्यार से नवाज़ेगी। उन्होंने कहा कि भारी समर्थन मिलता देख विपक्षियों में खलबली मची है।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज