कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में कलियर पहुंचे सहारनपुर सांसद इमरान मसूद ने जनता से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील की।

कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में कलियर पहुंचे सहारनपुर सांसद इमरान मसूद ने जनता से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील की।
कलियर पहुंचे इमरान मसूद का लोगों ने पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया 
इमरान मसूद की धुआंदार एंट्री और बयानबाजी ने बदला चुनावी माहौल 
कलियर। नगर पंचायत पिरान कलियर से कांग्रेस से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हाजरा बानो पत्नी अकरम प्रधान के समर्थन में पहुंचे सहारनपुर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, विधायक अनुपमा रावत, विधायक हाजी फुरकान अहमद ने जनता से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील कर। 
वहीं इमरान मसूद को सुनने के लिए जनता ने करीब 4 घंटे तक इंतजार किया। इमरान मसूद के कार्यक्रम में पहुंचने पर मंच जिन्दाबाद के नारों से गूंज उठा। वहीं सभा को सम्बोधित करते हुए 
विधायक अनुपमा रावत ने जनता से हाथ जोड़कर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष वोट मांगे। उन्होंने कहा कि आने वाली 23 जनवरी को कांग्रेस की प्रत्याशी हाजरा बानो के पक्ष मे मतदान कर विजय बनाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में वो ताकत है जो जनता की लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक लडने का काम करती है। उन्होंने कहा कि कलियर की लड़ाई लडने के लिए अकरम प्रधान अकेले नहीं होंगे हम उनके साथ है और पूरा कांग्रेस परिवार उनके साथ है। और किसी एक कि लड़ाई के लिए हम हरिद्वार जिले के कांग्रेस विधायक उस लडाई में कूद पड़ते हैं और उसे लोकतांत्रिक तरीके से लड़ते हैं। 
 इस दौरान
 विधायक हाजी फुरकान अहमद ने कहा कि कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है और मैं अपनी विधानसभा में लगातार विकास किया है।उन्होंने कलियर से कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की जनता से अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी हमारे मजारों को तोड़ने का काम कर रही है। 

भाजपा पार्टी ने हरिद्वार जिले में कई मजारों को तुड़वाया और साथ ही हमारे पिरान कलियर में भी ग्याबअली शाह के मजार को भी तोड़ने का नोटिस लगा दिया था जिसको हमने आवाज उठाई और कहा कि अगर मजार को तोड़ना चाहते हो तो पहले हमारी लाश से गुजरना पड़ेगा। वहीं अकरम प्रधान ने कहा कि जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और इस भीड़ से लगता है कि कांग्रेस की जीत पक्की है। 

उन्होंने बताया कि कलियर नगर पंचायत में अगर मेरा मुकाबला है तो वो सीधा शहजाद बसपा विधायक से है और कोई टक्कर में नहीं है। वहीं सहारनपुर सांसद इमरान मसूद ने कहा कि तुम्हारे कब्रिस्तान, ईदगाह और इबादतगाह हड़पने की बात करते हैं इबादतगाहें रजिस्ट्री कागजात दिखाने की बातें करते हुए छिनी जाती है उन्होंने कहा कि 1906 में रजिस्ट्री होती थी और फजीलते चार सौ साल पुरानी हैं। उन्होंने कहा कि तुम्हारे पड़ोस में 300 साल पुरानी दरगाह को ढाह दिया। इसलिए किसी के बहकावे में ना आए सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस को वोट करें।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज